May 18, 2024

38 वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी 2022 में भाग लेने के लिए पशुपालक 24 फरवरी तक अपने पशुधन का अवश्य करवाएं पंजीकरण

0

नारायणगढ़ / 22 फरवरी / न्यू सुपर भारत

पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा द्वारा 38 वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी 25 से 27 फरवरी 2022 तक हुड्डा ग्राउंड, सेक्टर-13 के सामने, नजदीक भगत सिंह चौंक, भिवानी में आयोजित की जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा मारकण्डा मण्डल किसान मोर्चा प्रधान कर्मबीर भूखड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता में उन्नत नस्लों के श्रेष्ठ पशुओं की प्रदर्शनी आयोजित होगी जिसमें मुर्राह भैंस जातीय पशु, हरयाणा गौ जातीय पशु,

साहीवाल गौ जातीय पशु, एग्जोटिक/एग्जोटिक क्रास, गौशाला के गौ जातीय पशु, अन्य देसी गौ जातीय नस्लों की गाय (केवल थारपारकर, राठी, गिर, बिलाही), अश्व जातीय पशु, ऊंट जातीय पशु, भेड़ जातीय पशु (नाली नस्ल), भेड़ जातीय पशु हिसार डेल नस्ल), बकरी जातीय नस्ल पशु (किसी भी नस्ल की), शूकर जातीय पशु (केवल योर्कशायर तथा लैण्डरेस नस्लें) पशु पालक प्रदर्शनी में अपने श्रेष्ठ पशुधन सहित बढ़-चढ़ कर भाग लें और पुरस्कार प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *