May 18, 2024

कंगना रनौत पर इस कैबिनेट मंत्री ने साधा निशाना, बहाना नहीं ढूंढते मदद करने वाले……

0

शिमला / 8 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष 2023 के ऑनलाइन पोर्टल पर प्रश्न उठाए। कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इस पर पलटवार किया है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मदद करने वाले बहाने नहीं ढूंढते। हिमाचल प्रदेश में आपदा के दौरान हजारों लोगों ने मदद की, लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं की।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने भी सरकार को ऑनलाइन ही 25 लाख रुपये दिए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा, “हिमाचल प्रदेश कंगना रनौत की जन्मभूमि है। वह हिमाचल प्रदेश से संबंध रखती हैं। इसलिए वे हिमाचल आएं और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलें। वे मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री को चेक दे सकती हैं। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कंगना रनौत को इसका व्यापक प्रचार करना चाहिए ताकि दूसरे भी मदद करें।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वह किसी व्यक्ति के खिलाफ कुछ कहना नहीं चाहते। प्रदेश के हर व्यक्ति ने इस मुश्किल घड़ी में सहयोग किया है। यदि कंगना रनौत को लगता है कि हिमाचल प्रदेश सरकार पर्याप्त मदद नहीं कर रही है, तो वह मदद करने के लिए आगे आएं। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से आपदा प्रभावितों को चार हजार पांच सौ करोड़ रुपये का एक पैकेज दिया। प्रभावित व्यक्तियों को दी जाने वाली राहत राशि को बीस गुना तक बढ़ा दिया गया है।

Click Here To Watch : https://fb.watch/nyyjK8KvlI/

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कोई मदद नहीं दी, इसलिए शर्म राज्य सरकार को नहीं बल्कि केंद्र सरकार को करनी चाहिए। गौरतलब है कि कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष-2023 पोर्टल को अक्षम करार देते हुए इसे शर्मनाक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *