May 18, 2024

भड़ोलिया खुर्द में 70 लाख की सिंचाई परियोजना के लिए सत्ती को दिया धन्यवाद

0

ऊना / 30 जनवरी / न्यू सुपर भारत

ग्राम पंचायत भड़ोलियां खुर्द में 70 लाख रुपए की सिंचाई परियोजना के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का आभार व्यक्त किया है। जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, पार्षद डॉ. सुभाष सैणी, ग्राम पंचायत प्रधान गुरबचन सिंह, वार्ड पंच करण, पूर्व वार्ड पंच अश्विनी कुमार, बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश, मास्टर सतीश, लंबरदार रिपन कुमार,

महामंत्री शहरी इकाई शुभम सैनी, शहरी इकाई अध्यक्ष साहिल बाली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि जैलदार, सेवानिवृत प्रधानाचार्य सतीश शर्मा, राजेश रशी, मान सिंह अवतार सिंह सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने इस परियोजना के लिए सत्ती का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से किसानों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि लगभग 24 हैक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए जल की आपूर्ति की जाएगी, जिससे सैंकड़ों किसान लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *