June 17, 2024

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट की

0

शिमला / 25 जनवरी / न्यू सुपर भारत

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर स्थित उनके आवास में भेंट की।यह एक शिष्टाचार भेंट थी।प्रेम कुमार धूमल ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी तथा उन्हें हिमाचली शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा, आशीष शर्मा, सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया इस अवसर पर उपस्थित थे।इससे पहले, मुख्यमंत्री का समीरपुर आगमन पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *