May 5, 2024

Solar Eclipse : साल का पहला सूर्य ग्रहण आज,जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं

0
Surya Grahan 2024

8 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///

Surya Grahan 2024 In India : साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगेगा. यह ग्रहण लगभग 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा, जो 50 वर्षों बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, इसलिए जब ग्रहण अपने चरम पर पहुंचेगा तो पृथ्वी पर अंधकार छा जाएगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए ग्रहण का सूतक काल अमान्य होगा।

 Solar Eclipse : आज रात, दुनिया साल 2024 का पूर्ण सूर्य ग्रहण देखेगी। यह ग्रहण लगभग 5 घंटे 25 मिनट तक रहेगा। जब सूर्य ग्रहण होता है तो ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है, जबकि जब चंद्र ग्रहण होता है तो ग्रहण शुरू होने से 5 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है।

आज लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में आप पूर्ण या आंशिक सूर्य ग्रहण देख सकते हैं। भारतीय समय के मुताबिक सूर्य ग्रहण आज रात 9.12 बजे शुरू होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *