June 16, 2024

खेलों से बच्चों का मानसिक,शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है- वीरेन्द्र कंवर

0

हमीरपुर / 1 सितम्बर / न्यू सुपर भारत

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में तीन दिवसीय लडकों तथा लड़कियों  की जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक खेलों का समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण विकास, पंचायती राज ,कृषि व मत्स्य मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने की। इस अवसर पर खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों का मानसिक,शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी और जो खिलाड़ी पुरस्कार से वचिंत रह गए हैं उन्हें आगामी मेहनत करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि कारोना काल में स्कूलों मे खेल गतिविधियां बंद हो गई थी लेकिन केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा फीट इंडिया कार्यक्रम चलाकर बच्चों को इस अभियान से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था गीता का ज्ञान पढऩे से ही नहीं, खेलों के मैदान से भी प्राप्त होता है।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को खेल के मैदान में लगाएं ताकि स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग दे सकें। उन्होंने कहा कि देश हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है।  अभी हाल ही में आयोजित हुई कॉमनवेल्थ खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 पदक जीते।

उन्होंने खेलों के बेहतर प्रबन्धन के लिए आयोजन समिति को 21 हजार रूपए देने  की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की रबड़ डॉल के नाम से विख्यात निधी डोगरा को अपनी ओर से 51 सौ रूपए भी प्रदान किए।

उपनिदेशक बीडी शर्मा ने सभी अतिथितियों का स्वागत किया तथा खेलों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय खेलों में जिला हमीरपुर के 64 स्कूलों के लगभग 575 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, प्रदेश गौ-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कृषि भूमि ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष कमल नयन,मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री यशवीर पटियाल, चतर सिंह कौशल के अतिरिक्त सुभाष बनियाल और एसडीएम शशि पाल शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *