May 18, 2024

तेलंगाना आगमन पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत

0

 शिमला  / 25 मई / न्यू सुपर भारत

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हैदराबाद पहंुचने पर आज कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री तेलंगाना के एक दिवसीय दौरे पर हैं।
तेलंगाना के पार्टी प्रभारी मणिकराव ठाकरे, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंथ रेड्डी, उपाध्यक्ष वेणु गोपाल राव, के. राजू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रोहित चौधरी, महेश कुमार गौड, अंजन कुमार यादव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तेलंगाना के जडचरला मंे एक कार्यक्रम मंे शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *