May 18, 2024

शान्ता कुमार ने कंगना रणौत को लेकर दिया बड़ा बयान

0

पालमपुर / 23 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///

पालमपुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत ही नही विष्व के अति सुन्दर व रमणीक प्रदेशो में से है। विष्व में इस प्रकार के स्थानों पर पर्यटन के साथ फिल्म निर्माण का काम भी बहुत होता है।

उन्होंने कहा भारत के प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा कई बार हिमाचल आये, उनसे मेरी मित्रता हुई। फिर वे हमारी पार्टी में आये और केन्द्र में मंत्री बने। मैंने उनसे हिमाचल प्रदेष में फिल्म सिटी बनाने की बात की। वे बहुत उत्साहित हुए। मैंने अधिकारियों की एक कमेटी बनाई। परन्तु कुछ दिन बाद हमारी सरकार टूट गई और उसके बाद शत्रुघन सिन्हा हमारी पार्टी छोड़ गये मंत्री न रहे। इस विशय पर आगे कभी कोई विचार नही हुआ।

शान्ता कुमार ने ईष्वर का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा मुझे लगता है इसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए इस बार भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रणौत मण्डी से चुनाव लड़ रही है। मैंने इस सम्बंध में कल उससे बात की। मेरी बात सुन कर वे बहुत उत्साहित हुई। मण्डी कुल्लू के किसी रमणीक स्थान पर फिल्म षूटिंग की सुविधाओं से सम्पन्न एक फिल्म सिटी बनाई जाए। भारत भर के फिल्म निर्माता हिमाचल में आयेंगे। हिमाचल प्रदेश में एक नया उद्योग विकसित होगा और रोजगार के नये अवसर खुलेंगे। हिमाचल प्रदेश भारत के फिल्म उद्योग के मानचित्र पर आयेगा।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश की जिस योग्य प्रतिभावान और बहादुर बेटी ने कुछ न होते हुए भी अपनी योग्यता से फिल्म जगत में इतना बड़ा नाम कमाया है मुझे विष्वास है वह कंगना हिमाचल में सांसद बनने के बाद सरकार के सहयोग से फिल्म सिटी बना कर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई पर पहुचायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *