June 2, 2024

एसडीएम डा. वैशाली शर्मा ने होली पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने घर पर रह कर सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मनाएं होली पर्व

0

नारायणगढ़ / 28 मार्च /  न्यू सुपर भारत

 एसडीएम डा. वैशाली शर्मा ने होली पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों एवं उमगों का त्यौहार होली इस बार सभी लोग अपने घर पर रह कर सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होली मनाएं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यह ओर भी अधिक जरूरी है कि घर पर ही रहकर यह पर्व मनाया जाए।  


             रंगों के इस त्यौहार पर लोग एक दूसरे को रंग/गुलाल लगाते है और गले मिलते है तथा एक दूसरे के सम्पर्क में आते है। जिससे कोरोना के बढने का खतरा रहता है। इसलिए सरकार द्वारा जनहित को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि देश में होली पर्व को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। परन्तु कोरोना के कारण लोगों को चाहिए कि वे अपने घर में रह कर ही इस बार यह पर्व मनाएं।

उन्होंने कहा कि होली पर्व पर लोगों द्वारा जगह-जगह पर एक दूसरे को रंग लगाने का प्रचलन है और नौजवान युवा लडक़े इत्यादि सडक़ मार्ग/बाजारों आदि स्थानों पर तेज आवाज में व्हीकल का हॉर्न बजाकर तीव्र गति से वाहन चलाने तथा हुडदंग करने की घटनाएं करते है। इस बार सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर पाबंदी लगाई है। इसलिए सभी लोग खासकर युवा वर्ग होली को घर में ही रह कर मनाएं। अन्यथा पुलिस प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *