June 17, 2024

मुख्यमंत्री राहत कोष में विज्ञान अध्यापक संघ ने दिया 1 दिन का वेतन

0

22 लाख 83 हजार 400 रुपये की दूसरी किस्त मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में भेंट की गई

सुंदरनगर / 25 मार्च / राजा ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर चंदेल प्रदेश महामंत्री अवनीश कुमार वित्त सचिव लवलीन कुमार कार्यालय सचिव अशोक वालिया उपाध्यक्ष ‌रणजीत सिंह जय सिंह ठाकुर दिनेश पठानिया जिला कांगड़ा अध्यक्ष सुखजिंदर गुलेरी जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष भीम सिंह चंद्रकेश जिला चंबा अध्यक्ष राजीव राठौर जिला हमीरपुर अध्यक्ष दिनेश ठाकुर जिला कुल्लू अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर जिला किन्नौर अध्यक्ष गणेश नेगी जिला सोलन अध्यक्ष नरेश कुमार जिला सिरमौर अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा जिला बिलासपुर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा जिला शिमला अध्यक्ष विजय शर्मा ने इस आपदा की घड़ी में निर्णय लिया है कि हिमाचल प्रदेश में कार्यरत समस्त विज्ञान अध्यापक एवं अध्यापिका अपने वेतन में से 1 दिन का वेतन माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के राहत कोष में देंगे प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि आने वाले कल में अगर इस आपदा की घड़ी में विज्ञान अध्यापक संघ की ओर से सहयोग की आवश्यकता होगी उसके लिए विज्ञान अध्यापक संघ पूरी तरह प्रदेश सरकार के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ प्रदेश सरकार को आश्वस्त करता है कि इस आपदा की घड़ी में विज्ञान अध्यापक, अध्यापिका  स्वयंसेवी के रूप में सेवा करने के लिए भी विज्ञान अध्यापक संघ पूरी तरह से तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *