June 17, 2024

सड़क सुरक्षा मासिक अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय नालागढ़ में किया गया बैठक का आयोजन

0

नालागढ़ / 09 फरवरी / न्यू सुपर भारत

सड़क सुरक्षा मासिक अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय परिवन अधिकारी कार्यालय नालागढ़ में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीमावर्ती पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नालागढ़ राम प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है।

इस अभियान के तहत लघु कार्यशालाओं व नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आम लोगों को वाहन चलाते समय वरती जाने वाली सावधानियों तथा यातायात नियमों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। आरटीओ नालागढ़ ने जानकारी दी कि गत 2 वर्षों में हिमाचल प्रदेश में 5112 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, इन दुर्घटनाओं में 2032 लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि 8128 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की चुनौती से निपटना केवल परिवहन विभाग का ही दायित्व नहीं है बल्कि  जन सहयोग के बिना या केवल मात्र एक परिकल्पना है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आहवान किया कि वे अपने स्तर पर ग्राम पंचायतों में अपने परिवारिक सदस्यों, मित्रों, सगे संबंधियों तथा आम जनमानस को यातायात के नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस विषय में दूसरों को प्रेरणा देने का सबसे अच्छा माध्यम है कि हम स्वयं यातायात के नियमों का पालन करें ताकि हमें देखते हुए युवा पीढ़ी उसका अनुसरण कर सके। बैठक में यातायात नियमों के संबंध में प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *