खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत वार हिरोज स्टेडियम अंबाला छावनी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए की गई तैयारियों का जायजा

अम्बाला / 3 जून / न्यू सुपर भारत
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत वार हिरोज स्टेडियम अंबाला छावनी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के दृष्टिगत शुक्रवार देर सांय यहां पर की गई तैयारियों का जायजा लिया।
इस मौके पर उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए सबसे पहले आल वैदर स्वीमिंग पुल, बॉक्सिंग हाल, कंटीन तथा यहां पर खिलाडियों के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित खेल विभाग के अधिकारियों से यहां पर की गई व्यवस्थाओं बारे विस्तार से जानकारी ली। उन्होने इस मौके पर कहा कि खेलो इंडिया का आयोजन हरियाणा में होना बडे गर्व की बात है और उससे बडी खुशी की बात है कि अम्बाला में दो प्रतियोगिताएं इसमें शामिल हैं।
यहां पर जिम्रास्टिक तथा तैराकी की प्रतियोगिताएं होनी हैं। इसके उपरांत उन्होंने जिम्रास्टिक हाल में भी जाकर सभी तैयारियों का जायजा लिया। खिलाडियों के लिए यहां उपलब्ध करवाए गए खेल उपकरणों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं बारे भी सम्बन्धित से जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने यहां पर तैयारी कर रहे खिलाडियों से भी बातचीत की और खिलाडियो का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढने का आशीर्वाद भी दिया। खिलाड़ी भी मंत्री को अचानक अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए और उन्होंने उनके साथ सैल्फी लेकर अपनी खुशी जाहिर की।
इस मौके पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 4 जून को तीन विकास परियोजनाओं का उदघाटन करेंगे। उन्होंने विकास परियोजनाओं के उदघाटन के दृष्टिगत वार हीरोज स्टेडियम के सामने बनाए गये एस.सी. ब्वाएज होस्टल का भी निरीक्षण करते हुए यहां पर खिलाडियों के ठहरने के लिए जो व्यवस्थाएं की गई हैं उस बारे भी सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली।
इसी प्रकार उन्होंने नवनिर्मित लघु सचिवालय का भी निरीक्षण करते हुए एसडीएम अम्बाला छावनी से यहां पर जो व्यवस्थाएं की गई हैं उसकी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय में सभी कार्यालय एक छत के नीचे आने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। लघु सचिवालय में ही स्टेट सैंट्रल लाईब्रेरी स्थापित होने संबधी भी जानकारी ली।
इस मौके पर एसडीएम डा0 बलप्रीत सिंह, कार्यकारी अभियंता राज कुमार, डीएसओ राम निवास, तैराकी कोच राम कुमार, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।