June 17, 2024

रसोई गैस के परिवहन भाड़े एवं मजूदरी दरों के लिए निविदाएं आमन्त्रित

0

सोलन/ 15फरवरी / न्यू सुपर भारत


उपायुक्त सोलन द्वारा अनुमोदित परिवहन भाड़ा एवं मजदूरी दरों के अनुसार राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की जिला सोलन में कार्यरत गैस एजैंसियों के गोदामों में परिवहन एवं मजदूरी दरों के लिए निविदाएं आमन्त्रित की गई हैं। यह जानकारी राज्य आपूर्ति निगम सीमित सोलन क्षेत्रीय प्रबन्धक विजय शर्मा ने आज यहां दी।


उन्होंने कहा कि यह निविदाएं सोलन, कण्डाघाट, कुनिहार, अर्की, दाड़लाघाट, बद्दी तथा नालागढ़ में रसोई गैस की लदाई (लोडिंग) एवं वितरण उपरान्त सिलेण्डरों की उतराई, गैस एजेन्सियों से सम्बन्धित विस्तार बिन्दुओं पर गैस आवंटन तथा चिन्हित क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेण्डर की घर-द्वार पर आपूर्ति के लिए परिवहन भाड़ा एवं मजदूरी कार्य के लिए आमन्त्रित की गई हैं।


निविदाएं 02 मार्च, 2021 दोपहर 1.00 बजे तक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक के क्षेत्रीय कार्यालय, फेज-2, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, सपरून, सोलन, 173211 के कार्यालय में प्राप्त हो जानी चाहिएं। निविदाएं 02 मार्च, 2021 को ही दोपहर 1.30 बजे निविदा दाताओं या उनके प्रतिनिधियों के समक्ष क्षेत्रीय कार्यालय सोलन में खोली जाएंगी। 
उन्होंने कहा कि निविदा प्रपत्र 02 मार्च 2021 दिन में 12.00 बजे तक 5000 हजार रुपये के भुगतान पर क्षेत्रीय कार्यालय सोलन से प्राप्त किया जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *