June 2, 2024

नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन कांगड़ा ब्रांच के कार्यकर्ताओं ने सरकार की निगमी करण तथा निजीकरण नीतियों के विरुद्ध किया रोष प्रदर्शन

0

रोष प्रदर्शन

बैजनाथ,  ( दीपिका ):

एआईआरएफ तथा एनआरएमयू के आवाहन पर नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन कांगड़ा ब्रांच के कार्यकर्ताओं ने सरकार की निगमी करण तथा निजीकरण नीतियों के विरुद्ध रोष  प्रदर्शन किया

विरोध प्रदर्शन करते हुए नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन कांगड़ा ब्रांच के कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा  30 वर्ष का कार्यकाल व 55 वर्ष की आयु पूरी कर चुके कर्मचारियों को जबरन रिटायर करने के संबंध में चिंता जताई । इसके अलावा नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन द्वारा सरकार की इन कर्मचारियों  की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।  जिसमें मुख्य रूप से एनआरएमयू कांगड़ा इकाई के उप प्रधान जयकरण, इकाई कोषाध्यक्ष विवेक कुमार,  अनिल कुमार, प्रभात सिंह राणा,  राजवीर सिंह व कई अन्‍य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *