May 1, 2025

आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित

0

बिलासपुर / 12 अप्रैल / न्यू सुपर भारत

 भारतीय खाद्य निगम के समस्त कार्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘अन्न योजना’ एवं सार्वजानिक वितरण प्रणाली कार्यक्रम मनाया जा रहा है। विभिन्न स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों के दौरान मंडल कार्यालय मंडी के अंतर्गत खाद्य भंडार बिलासपुर में उक्त पर्व का आज यहां सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें निगम के समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारियों भाग लिया।

कार्यक्रम में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी राजेन्द्र गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम के द्वारा किये जा रहे जन वितरण कार्यों की सराहना की। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ब्रिजेन्द्र पठानिया एवं हिमाचल प्रदेश राज्य आपूर्ति निगम के अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।

प्रबंधक डिपो पवन कुमार ने निगम के द्वारा कोरोना काल से जनकल्याण से सम्बंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्हांेने प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य एवं सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत किये गए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय खाद्य निगम का राष्ट्र के प्रति योगदान से सम्बंधित वीडियो फूटेज भी चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *