May 18, 2024

शिमला पहुंची प्रियंका गांधी,CM सुक्खू भी साथ आए

0

शिमला / 20 मार्च / न्यू सुपर भारत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला पहुंची हैं। प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी दिल्ली से शिमला लौटे. दोनों दिल्ली से फ्लाइट से चंडीगढ़ पहुंचे। दोनों चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से आए।

पता चला है कि प्रियंका गांधी अगले कुछ दिनों तक शिमला के छराबड़ा स्थित अपने घर पर ही रहेंगी. देशभर में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में देश और प्रदेश की राजनीति पर प्रियंका गांधी की पैनी नजर रहेगी.

मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार से ही राज्य से बाहर हैं. वह राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए दो दिनों के लिए महाराष्ट्र गए थे. मुख्यमंत्री सुक्खू सोमवार शाम से ही दिल्ली में हैं. आज वह शिमला भी लौट आए। प्रियंका के दौरे को देखते हुए छराबड़ा  में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *