June 2, 2024

पौष्टिक आहार स्वस्थ जीवन की एक महत्वपूर्ण आधारशिला : शारदा रानी

0

टोहाना / 03 मार्च / न्यू सुपर भारत

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य और पोषण के बारे में ब्लॉक स्तर पर जागरूकता कैंप लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास अधिकारी शारदा रानी द्वारा की गई। शारदा रानी ने बताया पौष्टिक आहार स्वस्थ जीवन की एक महत्वपूर्ण आधारशिला है इसलिए शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए भोजन में उचित मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व शामिल होना जरूरी है। पोषक तत्व की अधिकता व कमी दोनों समान रूप से हानिकारक है।

उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य और उत्तम पोषण के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। अच्छा पोषण, नियमित शारीरिक गतिविधि और पर्याप्त नींद स्वस्थ जीवन के आवश्यक नियम है। संपूर्ण राष्ट्र में उत्तम पोषण की आवश्यकता को बढ़ावा देने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अच्छे स्वस्थ हैं और उत्तम पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करना हैं।


इस मौके पर डॉ. कुसुम गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पहुंचकर क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य व उचित पोषण के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने संतुलित आहार के बारे में बताते हुए कहा कि अल्प पोषण व अति पोषण हमारे शरीर के लिए हानिकारक है। इस दौरान पोषण सहायक बैंअत कौर ने गर्भवती व महिलाएं और किशोर लड़कियों को पोषण आहार की जानकारी दी। इस अवसर पर सुपरवाइजर कर्मजीत कौर व सुमन, सुमन मलिक, अर्चना, सभी आशा वर्कर, सभी हेल्पर सहित क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *