June 2, 2024

पवन काजल ने मंहगाई, बेरोजगारी पर घेरी भाजपा सरकार

0

ब्लाक कांग्रेस की बैठक में उपस्थित पवन काजल, प्रभारी कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ

पवन काजल ने मंहगाई, बेरोजगारी पर घेरी भाजपा सरकार,

—-आरोप भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग

कांग्रेस प्रभारी दवेन्द्र जग्गी ने अपना बूथ सबसे मजबूत करने का किया कार्यकर्ताओं से आह्वान

—–ब्लाक कांगड़ा कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग,  

कांगड़ा /16 सितंबर / ग्रोवर :

विधायक पवन काजल ने कहा प्रदेश भाजपा में पडी फूट और लगातार बढ रही महंगाई, बेरोजगारी से जनता का मोह अब भाजपा सरकार से भंग होने लगा है। पवन काजल सोमवार को ब्लाक कांगड़ा कांग्रेस  की आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। सोमवार को ब्लाक कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक अध्यक्ष सुरेश वालिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। अध्यक्ष सुरेश वालिया ने कहा जो कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए समय निकाल सकते हैं उन्हे संगठन में ओहदेदार बनाया जाए उन्होने कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर प्रदेश व केंद्र सरकार की नाकामियों का प्रचार करने साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए जुट जाने की अपील की। इस दौरान कांगड़ा हलके के कांग्रेस प्रभारी दवेंद्र जग्गी भी उपस्थित हुये जिन्होने अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को दरिकनार कर कार्यकर्ता अभी से अपना बूथ सबसे मजबूत करने के इरादे से काम में जुट जाएं। जग्गी ने कहा धर्मशाला उपचुनाव में भाजपा को उसकी करनी व कथनी के अंतर का खामियाजा हारकर भुगतना पडेगा। बैठक में विधायक पवन काजल और कांगडा कांग्रेस प्रभारी व धर्मशाला नगर निगम के महापौर दवेंद्र जग्गी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होने कहा कांग्रेस ने धर्मशाला को प्रदेश की दूसरी राजधानी का दर्जा दिया लेकिन भाजपा सरकार ने धर्मशाला से विकास में अनदेखी करने साथ राजधानी के दर्जे को भी समाप्त कर दिया। कांगडा में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने के लिए ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी और बूथ कमेटियों को भंग कर नए सिरे से कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस मौके पर जिला पार्षद हरभजन चौधरी, अनुराधा चौधरी, बीडीसी अध्यक्ष पुष्पा चौधरी, विजू चौधरी, संदीप मनकोटिया, प्रेम बरसोला, सुवेदार चुनीलाल, रोशन लाल सिंहोतरा, विवेक डोगरा, रंजीत सिंह, राजन, जगदीश चौधरी, संजीव काका, कांता सरोच, समिति सदस्य स्नेहलता, सहित विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *