June 17, 2024

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन

0

फतेहाबाद / 12 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार व शिक्षा विभाग के सहयोग से गांव बीघड़ के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में वॉल पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे वॉल पेंटिंग, रंगोली, चित्रकारी आदि में भाग लिया व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बच्चों द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव सांझा किए।

इस अवसर पर कानूनी साक्षरता मिशन के जिला संयोजक तरूण गेरा ने कहा कि लड़कियों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्य के बारे कानूनी जानकारी होनी चाहिए। शिक्षित लड़कियां ही देश के मान सम्मान व गौरव को बढ़ा सकती है, इसलिए लड़कियों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, प्राचार्य शेर सिंह, मुख्य अध्यापिका मीना वोहरा व स्कूल अध्यापिका अंजू गांधी सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *