May 2, 2025

स्थानीय पुलिस लाइन में महिलाओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

0

फतेहाबाद / 29 मार्च / न्यू सुपर भारत


स्थानीय पुलिस लाइन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगराधीश सुरेश कुमार व उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी ने संयुक्त रूप से बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिला ने की। जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ Deputy CMO डॉ. सुनीता सोखी ने महिला दौड़ को झंडी दिखाकर किया। समापन समारोह पर नगराधीश सुरेश कुमार द्वारा विजेताओं खिलाडिय़ों सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगराधीश सुरेश कुमार ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। बेटी को बेटे के समान ही अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि घटते लिंगानुपात पर हम सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इस महिला खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हैं कि महिलाएं घर से बाहर निकलें।

इस तरह के आयोजन करने से प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। अपने अधिकारों के प्रति काफी जागरूक सजग होकर समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने के लिए पूर्ण भागीदारी निभा रही हैं।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि अपने घर के कामकाज के साथ-साथ इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी अपना ध्यान आकर्षित करेंं। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से जीवन में आगे बढऩे की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार जरूरी कदम उठा रही है।


इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी ने कहा कि महिलाओं को अधिक से अधिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से शरीर स्वस्थ रहता है। खेल सभी के लिए अति आवश्यक है। आज का समय पूरी तरह से बदल चुका है। आज महिलाएं हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। जिससे खेल व खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि साथ ही सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

वहीं खेलों से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। महिलाओं को सदैव खेलकूद में हिस्सा लेना चाहिए। खेलकूद में भाग लेने से बीमारियों से भी बचाव होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं ने खेल में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे खेलकूद प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलें।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिला ने उपस्थित मुख्यातिथि का स्वागत किया व जिला स्तीय प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर विजेता खिलाडिय़ों द्वारा जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है।

उन्होंने कहा कि खेलों से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है और आगे बढऩे की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि खेलों के अलावा आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अपने गांव, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विजेता खिलाडिय़ों को राशि उनके खाते में दी जाती है। जिला स्तर पर प्रथम रहने वाले प्रतिभागी को 4100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3100 रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये की राशि दी जाएगी।


जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 300 मीटर दौड़ में रेखा ढिग़सरा ने पहला, मोनिका ढांड ने दूसरा व काजल नहला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में सुमन ढिंगसरा ने पहला, कलावती हिजरावा ने दूसरा व रणजीत भूना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में तमन्ना गोरखपुर ने पहला, पूजा समैण ने दूसरा व रेखा ढिंगसरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आलू चम्मच दौड़ में रामदेई ने पहला, शीला देवी ने दूसरा व प्रवीण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइकिल दौड़ में पूजा भूना ने पहला, कविता भट्टू ने दूसरा व फरजाना भूना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मटका दौड़ में शीलो देवी फतेहाबाद ने पहला, कविता भट्टू ने दूसरा व सुदेश चिंदड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी अन्य प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *