June 17, 2024

सामाजिक सुरक्षा पैंशन की दरों को बढ़ाने की अधिसूचना जारी

0

शिमला / 27 मार्च / एन एस बी न्यूज़

अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) निशा सिंह ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार विधवाओं तथा दिव्यांगजनों को 01 अप्रैल, 2020 से दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पैंशन की दरों को 850 रुपए से बढ़ाकर 1000 रूपये करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विभाग द्वारा प्रदेश में मार्च, 2020 तक सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लम्बित सभी 43026  प्रार्थना पत्रों को भी 01 अप्रैल, 2020 से स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *