May 18, 2024

महिलाओं को चालक प्रशिक्षण देगा महिला विकास निगम : डीसी

0

 झज्जर / 05 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं व लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें चालक प्रशिक्षण  देने का फैसला किया है। इसके लिए हरियाणा महिला विकास निगम ने पहले चरण में झज्जर, रोहतक, कैथल, तथा जींद  जिलों के इच्छुक पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चालक प्रशिक्षण लेने की इच्छुक महिलाएं और लड़कियां 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करें।

उन्होंने बताया कि आवेदन का प्रोफार्मा हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय में उपलब्ध है। आवेदन के साथ वांछित प्रमाण-पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित ई-मेल- द्ध2स्रष्ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व के माध्यम से भेजने होंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र आवेदक द्वारा दूरभाष नंबर, ईमेल एड्रेस  तथा  सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य  होगा। ऐसा न करने की सूरत में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

डीसी ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम, पंचकूला द्वारा केवल बी.पी.एल. (गरीबी रेखा से नीचे) लड़कियों व महिलाओं के लिए बहादुरगढ़ तथा रोहतक में 21 दिन का चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लड़कियों व महिलाओं के लिए पात्रता निश्चित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्कीम केवल गरीबी रेखा से नीचे यानी बीपीएल परिवार और जिनकी आय 1.80 लाख रूपए या इससे कम है वो महिलाएं/लड़कियां भी आवेदन कर सकती है।

दूसरी ओर निगम के जिला प्रबंधक ने बताया कि आवेदन करने वाली महिला व लड़की हरियाणा राज्य की मूल निवासी तथा आयु 18-45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। इसमें शैक्षणिक योग्यता को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा आवेदक की अच्छी दृष्टि हो  दृष्टिहीनता न हो। वहीं वैद्य लर्निंग लाइसेंस होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को एक हजार रुपए वजीफा दिया जाएगा तथा प्रशिक्षण अवधि के दौरान निशुल्क  खान-पान तथा ठहरने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए महिला विकास निगम झज्जर के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *