May 18, 2024

शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब बुवान द्वारा विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

0

टोहाना / 16 जनवरी / न्यू सुपर भारत

शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब बुवान द्वारा गांव में विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए खिलाडय़िों का हौंसला बढ़ाया।
खिलाडय़िों को संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है। खेलों से राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है। स्पर्धा में प्रतिभागिता सबसे जरूरी है। हार और जीत उसी की होती है, जो प्रतिभागिता में भाग लेता है।

खेल एकता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है। खेल जहां एक ओर शरीर को हृष्ट-पुष्ट, शक्तिशाली, निरोग तथा बलवान बनाता है, वहीं खेलों से आपसी भाईचारे, विश्वास, प्रेम, सौहार्द, आज्ञाकारिता तथा अनुशासन का भाव विकसित होता है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में ही हम हार-जीत का सबक लेकर स्वस्थ मानसिकता का विकास कर सकते हैं। खेलों से मनुष्य में उचित निर्णय क्षमता का विकास होता है। ये मनोरंजन और व्यायाम का उत्तम मिश्रण है, शिक्षा के साथ खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सहयोगी होता है।

पंचायत मंत्री ने कहा कि खेलों के द्वारा हमारे व्यक्तित्व में अनेक गुणों का समावेश होता है। खेलने से हमारे अंदर धैर्य , आत्मविश्वास , अनुशासन , दृढ़ता , सहयोग और नेतृत्व की भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को खेलो मे बढ- चढक़र कर शिरकत करनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक खेल मे रूचि रखनी चाहिए। यही स्वस्थ रहने का मूल मंत्र है। उन्होंने खिलाडिय़ों से हार-जीत की परवाह किए बगैर खेल का आनंद लेने का आह्वान किया। खेल भाईचारे का प्रतीक है। खेलों में भागीदारी से हमारे बीच का आपसी ताल मेल व भाईचारा प्रगाढ होता है। उन्होंने कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए न कि ईष्र्या की भावना से। उन्होंने कहा कि खेल से मन व शरीर दोनों चुस्त रहते हैं। इसलिए खेलों को जीवन का एक अभिन्न अंग बनाना चाहिए। ग्रामीण आंचल में इस तरह की टूर्नामेंट करवाये जाने से गांवों की प्रतिभा को उभारने का मौका मिलता है। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *