May 19, 2024

देर रात को भी लोगों ने जगह-जगह किया मुख्यमंत्री का स्वागत

0

हमीरपुर / 06 सितंबर / न्यू सुपर भारत

बड़सर और सुजानपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मंगलवार रात को अपने गृह क्षेत्र लौट रहे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
  मुख्यमंत्री ने जैसे ही भलेठ पुल के पास से नादौन विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया तो गांव चैड़ू, जीहण, बड़ा और कई अन्य गांवांे के लोग रात को भी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ पडे़। गांव बड़ा में बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति का अभिवादन स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *