May 18, 2024

सैनी धर्मशाला नारायणगढ का छठा स्थापना दिवस समारोह सैनी धर्मशाला में मनाया गया

0

सांसद नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत–समाज को एकजुट होने का दिया संदेश


नारायणगढ/अम्बाला, 7 फरवरी
2021 न्यू सुपर भारत


सैनी धर्मशाला नारायणगढ का छठा स्थापना दिवस समारोह सैनी धर्मशाला में मनाया गया। इस समारोह में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। समारोह के शुभारम्भ अवसर पर भारत माता, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्री बाई फुले तथा महाराज सूरसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर सांसद नायब सिंह सैनी ने सैणी धर्मशाला नारायणगढ के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई दी और कहा कि सैणी धर्मशाला का भवन सर्व समाज के लिए है। उन्होंने कहा कि एकजुटता व भाईचारे के साथ समाज के कल्याण के लिये काम करें। उन्होंने कहा कि सैनी समाज नारायणगढ ने कोरोना काल मे जरूरतमंदों को अनाज वितरण के कार्य में अग्रणी रहकर अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि भविष्य में सैनी भवन में मेधावी बच्चों के लिये कोचिंग कक्षाएं जैसे कार्य शुरू करने की योजना है, जिससे समाज के बच्चे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर जीवन में नई उंचाईयों को प्राप्त कर सकें। उन्होंने वर्तमान महौल पर चर्चा करते हुए कहा कि वह भी एक किसान हंै और समाज का हर व्यक्ति किसी न किसी प्रकार से किसानी से जुड़ा हुआ है। लेकिन कुछ विपक्षी पार्टियों द्वारा कृषि कानूनों के सम्बन्ध में भ्रामक प्रचार करके जो वातावरण बनाया जा रहा है, उसे समझने और सचेत रहने की आवश्कता है।

 सांसद ने कहा कि लोकतन्त्र में शांतिपूर्वक तरीके से सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन विपक्ष द्वारा आवाज को दबाने का जो तरीका अपनाया जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतन्त्र की यही खुबसूरती है कि हर व्यक्ति अपनी बात को रख तथा बोल सकता है। कौन ठीक है और कौन गलत इसका निर्णय पार्टी या व्यक्ति नहीं कर सकता है। जनता ही निर्णायक होती है। फैसला जनता सुनाती है। जनता का फैसला सर्वमान्य होता है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का सम्मान बढाया है। वह देश के लिए काम कर रहे है। क्या वह किसान का नुकसान कर सकते हंै। प्रधानमंत्री वर्ष 2022 तक किसानो की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं और इसीलिये नई-नई योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कानून से किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें लाभ मिलेगा। विपक्ष के लोग लोकसभा नहीं चलने दे रहे है। राज्यसभा में कृषिमंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वक्तव्य दिया। वहां अन्य दलों के सांसद भी थे। कृषिमंत्री ने कहा कि विपक्ष कह रहा है कि यह कृषि कानून काले कानून है। इन कानूनों में काला क्या है वह बताया जाए। सरकार की किसानों से लगातार बातचीत चल रही है। विपक्ष द्वारा दुष्प्रचार किया जाता है। इन कानूनों की देश के बहुत सारे किसान संगठन पिछले एक लम्बे समय से मांग कर रहे थे। इन कानूनों से किसानों को देश में कहीं भी अपनी फसल बेचने की आजादी दी गई है। विपक्ष झूठ और भ्रम फैला रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए तत्कालीन सरकारों के जनविरोधी फैसलों एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध उन्होंने भी आवाज उठाई और प्रदर्शन किये हैं लेकिन गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिस प्रकार का तांडव दिल्ली में किसानो की ट्रैक्टर रैली के नाम पर लालकिला पर किया गया, उससे देश के मान-सम्मान को ठेस पंहुची है।


गणतन्त्र दिवस पर क्या हुआ वह सबने देखा। ऐसी घटनाओं से दुख होता है। लालकिला पर देश के प्रधानमंत्री तिरंगा लहराते हैं उस तिरंगे में शहीदों का सम्मान बलिदान छुपा हुआ है। तांडव करने वालों ने तिरंगें के उस सम्मान को भी कम करने काम किया। जब विपक्ष के लोग सत्ता में रहे तब भी देश का सम्मान कम किया। अब विपक्ष में भी देश को कमजोर करने वालों के साथ मिलकर देश का सम्मान कम कर रहे है। चीन जैसा देश भी लालकिले पर आंख उठाता तो देश उसको भी जवाब दे सकता था। लेकिन  ये लोग अपने थे। वह  पुलिस को सलाम करते हैं। जिसने किसी व्यक्ति को खरोच नहीं आने दी। लगभग 400 पुलिस वाले घायल हो गए लेकिन पुलिस ने किसी पर हाथ नहीं उठाया।


विपक्ष भ्रम फैला रहा है कि कृषि कानूनों से  एमएसपी,मण्डी समाप्त हो जाएगी। भूमि पर पूजींपतियों का कब्जा हो जाएगा। अब बजट पेश हुआ है उसमें प्रावधान किया गया है कि देश की एक हजार मंडियो को ई-बाजार से जोड़ा जाएगा। सरकार द्वारा किसान की आय को बढाने का काम किया गया है। किसानों को मजबूत किया जा रहा है। विपक्ष द्वारा झूठ बोलकर किसान को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। अब अच्छे बुरे का निर्णय किसान को करना है। कोरोना के संकट में भी सरकार ने देश को गिरने नहीं दिया। प्रधानमंत्री ने विपत्ती को अवसर में बदला। आत्मनिर्भर भारत बनाने का काम किया गया। बहुत सी कोरोना टैस्टिंग लैब खोली गई। अब देश से विदेशों को सामान जा रहा है। पूरा विश्व वैक्सीन तैयार करने म़े लगा हुआ था। भारत ने सबसे पहले करोना वैक्सीन बनाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना का वैक्सीन बनाकर देश का गौरव बढ़ाने का काम किया हैै। आज 14 देश लाईन में भारत से वैक्सीन लेने के लिए खड़े है। आज देश किसी अन्य देश के पास सामान मांगने नहीं जाता। देश आज देने की स्थिति में है। देश मजबूत बन रहा है। बजट के अन्दर आकडें दिए गए है। पहले धान व गेंहूं एमएसपी पर खरीदी जाती थी। पंजाब में अब भी यही हो रहा है। आज हरियाणा में करीब दस फसले एमएसपी पर खरीदी जा रही है।फसल का एक एक दाना खरीदा जा रहा है।फसल का रेट ज्यादा दिया जा रहा है। विपक्ष द्वारा जनता को  गुमराह नहीं करना चाहिए।


ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम सैनी ने इस अवसर पर सांसद नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की महिला विंग की प्रदेश की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने का नियुक्ति पत्र भी सौंपा। नीलम सैनी ने यहां बोलते हुए समाज में एकजुट रहने का संदेश दिया और कहा कि श्रीमति सुमन सैनी (पत्नी श्री नायब सिंह सैणी सांसद कुरूक्षेत्र) को आल इंडिया सैनी सेवा समाज की महिला प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे लेकर जाने के लिये महिलाओं को आगे लाना होगा। इस अवसर पर नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि उन्हें जो यह जिम्मेदारी ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज द्वारा सौंपी गई है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगी और समाज की महिलाओं को एकजुट कर आगे बढऩे के लिये प्रोत्साहित करेंगी।


इस अवसर पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सैनी ने कहा कि समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने का प्रयास संगठन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने तथा महात्मा जयोतिबा फुले के दिखाए मार्ग पर चलने का आहवान किया। इस अवसर पर सैनी सभा नारायणगढ़ के प्रधान मास्टर केहर सिंह सैनी ने सैनी भवन एवं धर्मशाला के निर्माण तथा आय व व्यय से सम्बन्धित ब्यौरा रखा तथा भविष्य की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों को कार्यक्रम में पंहुचने पर धन्यवाद भी किया।


इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमति सुमन सैणी, चन्दन सैनी, रणदीप सैनी मंडल अध्यक्ष भाजपा नारायणगढ, जसविन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष मारकंडा मंडल, संजीव गुर्जर शहजादपुर मंडल प्रधान, केहर सिंह प्रधान सैणी सभा नारायणगढ, गुलशन सैणी, राजेश सैनी नन्हेड़ा, मास्टर दयाल सिंह, मास्टर माम राज, सचिव महिन्द्र पाल, जयचंद सैनी, मास्टर हंसराज, मास्टर ईश्वर दयाल, मास्टर धर्मपाल, दर्शन सैनी अम्बली, कश्मीरी लाल, अश्वनी अग्रवाल सदस्य शिवालिक बोर्ड, जिया लाल सैणी सदस्य जिला परिषद, हंसराज सैनी प्रदेश अध्यक्ष आल इंडिया सैनी सेवा समाज,नवनीत सैनी युवा प्रदेश अध्यक्ष आल इंडिया सैनी सेवा समाज,सतबीर सैनी पूर्व आईएएस, गरीब दास सैनी, सरपंच रणधीर सिंह भूरेवाला, चन्द्रपाल शास्त्री, नैब सैनी रज्जू माजरा, सुरजीत सैनी, संजीव सैनी, सरपंच निर्मल, राधे श्याम सैनी, रेखा सैनी सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *