June 16, 2024

वायु सेना में लड़ाकू विमान राफेल के विधिवत रूप से आज शामिल होने को क्षेत्रवासियों ने एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि राफेल के आने से भारत की हवाई ताकत पहले से कई गुणा बढ गई है।

0

शहजादपुर / 10 सितम्बर / न्यू सुपर भारत न्यूज़  

वायु सेना में लड़ाकू विमान राफेल के विधिवत रूप से आज शामिल होने को क्षेत्रवासियों ने एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि राफेल के आने से भारत की हवाई ताकत पहले से कई गुणा बढ गई है। युवा मोहित पतरेहड़ी ने कहा कि टीवी पर राफेल व अन्य लड़ाकू विमानों के एयर शो का लाइव प्रसारण देखकर मन गद-गद हो गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों पर देश की ओर कोई भी दुश्मन आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री द्वारा लगातार देश के सैन्य बलों को न केवल आधुनिक साजो सामान एवं हथियार उपलब्ध करवाये जा रहे है बल्कि राफेल जैसे लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना के बेडे में शामिल करके देश की वायु सेना की शक्ति में भारी इजाफा कर दिया है।           

युवा हर्ष सैनी घडौली ने कहा कि राफेल की आन, बान शान का प्रदर्शन एवं वायु सेना में राफेल की औपचारिक तौर पर आज हुई एन्ट्री को देखकर गर्व महसूस हुआ है और यह साफ हो गया है कि अब कोई भी दुश्मन देश भारत की ओर आंख उठा कर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है। ऐसे समय में जब चीन और पाकिस्तान दोनों के साथ सीमाओं पर तनाव का सामना करना पड़ रहा है, तब भारतीय वायु सेना को राफेल लड़ाकू विमान मिलने से वायु सेना की शक्ति में बढौतरी हुई। इन लड़ाकू विमानों की एक लम्बें समय से देश को आवश्यकता महसूस हो रही थी। वायुसेना के बेड़े में राफेल के शामिल होने से उसकी युद्ध क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। राफेल अपनी बहुक्षमताओं के साथ दुश्मन के किसी भी विमान पर आसानी से हवा में निशाना लगा सकता है।

राकेश कुमार शहजादपुर ने कहा कि राफेल के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा यह कहना कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मजबूत इच्छा शक्ति के कारण ही राफेल की अभूतपूर्व ताकत वायुसेना को मिली है और रक्षा के क्षेत्र में आज न्याय अध्याय जुड़ा है, से यह साफ हो गया है कि देश की बागडोर सुरक्षित हाथों में है। मोदी सरकार ने हमारी वायु सेना को राफेल उपलब्ध करवाकर देश के सुरक्षा तंत्र को मजबूत कर दिया है। उन्होंने कहा कि वायु सेना को आधुनिक लड़ाकू विमान मिलने से वायु सेना की मारक क्षमता में वृद्धि हुई है। 

युवा सुमित वर्मा शहजादपुर ने कहा कि राफेल की अनौखी क्षमता एक गेम चेंजर है। आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है। इस फाइटर जेट का पराक्रम देख कर व सुन कर गर्व एवं सुखद अनुभूति हुई है। उन्नत किस्म का यह लड़ाकू विमान राफेल युद्ध के समय जरूरत पडऩे पर एक ब्रह्मास्त्र साबित होगा। राफेल इतना अधिक सटीक लक्ष्य भेद सकता है कि दुश्मन को सम्भलने का मौका भी नहीं देता है। इसके आने से वायु सेना की शक्ति कई गुणा बढ गई है। इस लड़ाकू विमान के वायुसेना को मिलने से सैनिकों का जोश एवं उत्साह उंचा हुआ है और उनका मानसिक तौर पर भी पलड़ा भारी हुआ है। आज इसके आने के बाद दुश्मन को भी डर लग रहा होगा। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा लड़ाकू विमान चीन व पाकिस्तान के पास भी नहीं है।   

शहजादपुर के मनीष बंसल ने कहा कि राफेल सबसे आधुनिक मारक क्षमता वाला सुपरसोनिक विमान है। ऐसा विमान न तो चीन के पास है और न ही पाकिस्तान के पास है। इसलिए उन पर भी एक मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में रक्षा सौदों को प्राथमिकता के आधार पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। राफेल को आज अम्बाला कैंट के एयरबेस पर एयर शो से पूर्व जिस प्रकार से सर्व धर्म पूजा पाठ के साथ वायु सेना में शामिल किया गया है वह बेहद हर्षित करने वाला क्षण था। इससे देश की सामरिक शक्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है। आधुनिक मिसाइलों व घातक बमों से लैस युद्धक विमान राफेल में इतनी अधिक खुबियां है कि इसके सामने कोई अन्य विमान नहीं ठहरता है। इसके यहां आने से भारत के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *