June 16, 2024

मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को गलतफेमी है कि उनके बोलने से हमें दिक्कत है

0

ऊना / 12 फरवरी / न्यू सुपर भारत

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आजकल बड़ी-बड़ी बाते कर रहे हैं और हमें कैसे निशाने पर लेना है, इसकी चिंता करते रहते हैं और खूब कोसने का काम कर रहे हैं। मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को गलतफेमी है कि उनके बोलने से हमें दिक्कत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी भी नेता को उनके बोलने से कोई दिक्कत नहीं है।

शनिवार को मुख्यमंत्री पर प्रतिक्रिया देते हुए मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री खूब बोले। जो जी में आता है, वो बोले, क्योंकि चंद महीने की सरकार बची है और इसमें बोल कर अपना मन बहलाएं। असल दिक्कत तो भाजपा में यह है कि गुटबाजी बढ़ रही है कि मुख्यमंत्री को बोलना ही नहीं आता। सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने के लिए अलोचना बिना तर्क की अलोचना करते हैं। मुकेश ने कहा कि हम थोक बजाकर जनता की आवाज को बुलंद करते हैं और मुख्यमंत्री को ये आवाज पसंद नहीं आती है, लेकिन हम बता देना चाहते है कि सरकार के कान गुंगे बेहरे कितने ही हो जाए, लेकिन हम इनमें आवाज फूंक कर रहेंगे।

मुकेश ने कहा कि माफिया राज को संरक्षण देने के लिए जयराम सरकार हिमाचल के इतिहास में याद रहेगी कि किस प्रकार से मुख्यमंत्री के संरक्षण में उनके सिपासलारों व दोस्तों ने खनन को खुलेआम अवैध किया है और दोनों हाथों से लूटने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चार वर्ष बाद भी खनन के लिए हमें कोस रहे हैं, तो उन पर दया ही आती है। उन्होंने कहा कि हमने सरकारी लीज दी थी और आज मसला यह है कि वैद्य और अवैद्य सरकार के संरक्षण में अवैध माफिया दनदना रहा है और लीज होल्डर तो काम ही छोड़ गए हैं। मुकेश ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है। लगातार जनता परेशान है।

बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री 60 यूनिट पर उछलकूद कर रहे हैं, जो प्रदेश बिजली बना रहा है, वो तो सैंकड़ो यूनिट फ्री कर सकता है। सीमेंट के रेट पर ताले लगे हुए हैं। रोजगार पर बात नहीं हो रही है। एनएच पर नहीं बोला जा रहा है। लाखों कर्मचारी परेशान है। उन्हें राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के दमगजे न भरे, जिन विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री प्रचार करके आएं हैं। 10 मार्च को उन विधानसभा क्षेत्रों का परिणाम भी दिखा देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा गठबंधन सत्ता तो दूर खाता खुल जाए, ये ही बहुत बड़ी बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *