June 2, 2024

कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 13 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे अपने विधायक

0

धर्मशाला / 28 अक्तूबर / न्यू सुपर भारत

निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 12 नवम्बर को प्रदेश में होने वाले विधानसभा के आम चुनावों के लिए मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास को लेकर एक रिहर्सल की जा चुकी हैं। कांगड़ा जिले में दूसरी रिहर्सल 04 नवम्बर तथा तीसरी और अंतिम रिहर्सल 10 नवम्बर को होगी। तत्पश्चात पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।  

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला कांगड़ा के तहत 15 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कांगड़ा जिला में कुल 13 लाख 34 हजार 542 मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 53 हजार 661 महिला मतदाता और 6 लाख 80 हजार 875 पुरुष वोटर हैं। सर्विस वोटर की संख्या 21768 हैं। विदेश में रह रहे 6 प्रवासी निर्वाचक हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के 6 मतदाता हैं।

कहां कितने मतदाता
उन्होंने बताया कि मतदाताओं के विधानसभा वार आंकड़े के मुताबिक नूरपुर में 45176 महिला व 48540 पुरुष, इंदौरा में 44501 महिला, 48742 पुरुष, फतेहपुर में 43982 महिला और 46221 पुरुष, ज्वाली में 49684 महिला व 52161 पुरुष, देहरा में 42054 महिला व 43209 पुरूष, जस्वां परागपुर में 39008 महिला व 40848 पुरुष, ज्वालामुखी में 39333 महिला और 40808 पुरुष, जयसिंहपुर में 42588 महिला व 42590 पुरुष, सुलाह में 53130 महिला व 53846 पुरुष मतदाता हैं, नगरोटा में 44702 महिला व 46260 पुरुष, कांगड़ा में 41427 महिला और 42420 पुरुष, शाहपुर में 43801 महिला व 46177 पुरुष, धर्मशाला में 41469 महिला व 42359 पुरूष, पालमपुर में 38392 महिला व 40057 पुरुष व बैजनाथ में 44714 महिला और 46637 पुरुष मतदाता हैं।

1625 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिले में 1625 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र में 143 और ग्रामीण क्षेत्र में 1482 मतदान केंद्र हैं। 813 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। 30 पोलिंग बूथ ऐसे होंगे जिन्हें महिला चुनाव कर्मी संचालित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *