June 2, 2024

भू स्खलन से प्रभावित लोगो के पुनर्वास में लाई जाएगी तेजी : राकेश पठानिया

0

नुकसान का जायजा लेते हुए विधायक राकेश पठानिया व् अधिकारी

भू स्खलन से प्रभावित लोगो के पुनर्वास में लाई जाएगी तेजी   : राकेश पठानिया                                                                                        

नूरपुर (पंकज ),- 

विधायक राकेश पठानिया ने डंनी पंचायत में खड्ड पर भूस्खलन से बनी झील व उससे हुए नुक्सान का अधिकारियों संग जायजा किया। इस दौरान वह प्रभावित लोगों से मिले और झील से निकले पानी से हुए नुकसान का जायजा लिया । उन्होंने इस खड्ड पर भूस्खलन से बनी झील के पानी की निकासी और भारी मलबे को कैसे हटाया जाए साथ ही प्रभावित लोगों की जमीनों व घरों को कैसे बचाया जाए पर भी चर्चा की। उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिया कि उनके हितों की रक्षा की जाएगी और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाएगी।इस दौरान प्रभावित लोगों ने भी इस घटना से आ रही दिक्कतों बारे बताया।
इस मौके पर विधायक राकेश पठानिया ने कहाकि आज मैंने अधिकारियों संग प्रभावित जगह का दौरा किया है और इसकी जगह की ड्रोन के माध्यम से वीडियोग्राफी कर इंटर मिनिस्ट्रियल कमेटी के समक्ष रखेंगे और इसके लिए त दस करोड़ की मांग करेंगे। उन्होंने कहाकि प्रभावित लोगों के पुनर्वास की प्रक्रिया शूरु की जाएगी साथ ही प्रभावित जगह को भी बचाने का प्रयास किया जाएगा।  उन्होंने कहाकि वह कल इस बारे मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। 
इस अवसर पर एसडीएम नूरपुर डॉ सुरिंद्र ठाकुर,नायब तहसीलदार देस राज ठाकुर,एसएचओ नूरपुर मोहन भाटिया,सहायक अभियंता दवेंद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *