May 18, 2024

विधायक केवल पठानिया बोले – जल्द सीएम के हाथों कराया जाएगा शिलान्यास

0

धर्मशाला / 25 दिसंबर / न्यू सुपर भारत

शाहपुर के द्रमन में सब जज कोर्ट के लिए रविवार को जमीन का संयुक्त निरीक्षण किया गया। हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और जिला सेशन जज अजय मेहता सहित शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने द्रमन में सब जज कोर्ट के लिए भूमि चयन हेतु निरीक्षण किया।केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को सब जज कोर्ट की सौगात मिली थी, लेकिन भाजपा की पूर्व सरकार पांच साल इस कार्य को नहीं कर पाई ।

आज जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने इस कार्य को आगे बढ़ा कर शाहपुर की जनता को तोहफा दिया है। पठानिया ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के कर कमलों द्वारा इसका शिलान्यास कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि वे शाहपुर की तमाम जनता को हर सुविधा और घर द्वार पर सेवा उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध हैं।

शाहपुर क्षेत्र के लोगों विशेष कर द्रमन वासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  सुक्खू और विधायक केवल पठानिया का आभार जताया।इस मौके पर एसडीएम डॉ. मुरारी लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,प्रधान अरुणा देवी,उप प्रधान विनोद कुमार,अश्वनी शर्मा व्यापार मंडल प्रधान,विक्रम राणा युवा मंडल सदस्य,विनय ठाकुर सत्यमेव युवक मंडल प्रधान,लबलु शर्मा,कमल किशोर, लोक निर्माण विभाग,जलशक्ति बिभाग , फॉरेस्ट विभाग,बिजली विभाग और एसएचओ कुलदीप सिंह,प्रकाश सिंह, सहित के अन्य विभागों के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

*पुरानी पेंशन शाहपुर संघ ने जताया आभार*

पुरानी पेंशन शाहपुर संघ ने  विधायक केवल सिंह पठानिया का पुरानी पेंशन को लागू करने को लेकर कांग्रेस सरकार की निर्णायक पहल के लिए धन्यवाद किया।रैत में आयोजित कार्यक्रम में केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश एवं शाहपुर के कर्मचारियों सहित समस्त जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाने का किया तहेदिल से धन्यवाद किया। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि पहली कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा।कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के समय जो जनता से वायदे किये हैं उन पर काम किया जाएगा।

पठानिया ने कहा कि हम सत्ता के नहीं बल्कि प्रदेश में व्यवस्था बदलने का काम किया जाएगा।प्रदेश की जनता को सुविधा प्रदान करने के कांग्रेस पार्टी को जनता ने चुना है।
*रोटरी क्लब शाहपुर लगाए मेडिकल कैम्प में की शिरकत*

इसके बाद विधायक केवल सिंह  पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरिणी में रोटरी क्लब शाहपुर द्वारा आयोजित मेडिकल कैम्प में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पठानिया ने  कैंप में आए डॉक्टरों को एक एक पौधा एव टोपी पहनाकर सम्मानित किया।विधायक केवल सिंह पठानिया को रोटरी क्लब के जिला अध्यक्ष गंधर्व पठानिया एवं रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष राजेश राणा सहित सभी पदाधिकारियों ने शाल टोपी एवं स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया।वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार सहित सभी स्टाफ ने  विधायक को शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

पठानिया ने कहा कि रोटरी क्लब शाहपुर ने गरीब जनता के लिए बहुत से सराहनीय कार्य किये हैं और हरदम जनता की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने रोटरी  क्लब के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और सेवाएं देने के लिए आये हुए सिटी हॉस्पिटल  कांगड़ा एवं सरकारी डॉक्टरों एव अन्य स्टाफ के कार्य को भी सराहा।पठानिया ने रोटरी क्लब कोजनता की सेवा में लगे हुए रोटरी क्लब शाहपुर को अपनी विधायक निधि से 11 हजार रुपये  देने की घोषणा की।

इस मौके पर  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवदत्त शर्मा ,ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, रोटरी क्लब जिला सेक्टरी गंधर्व पठानिया, राजेश राणा रोटरी क्लब अध्यक्ष शाहपुर,डॉक्टर कांत इवेंट मैनेजर,नरेश लगवाल रोटरी,अश्वनी धीमान,प्रदीप बलोरिया,रजत बलोरिया, डॉक्टर बरजिंदर शील,अमित शर्मा,रमन महाजन, धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशी पाल शर्मा, रजिंदर शर्मा उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, पवन पठानिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *