May 18, 2024

विधायक असीम गोयल ने भगवान वाल्मिकी जयंती की श्रद्धालूओं को बधाई दी

0

अम्बाला / 9 अक्तूबर / न्यू सुपर सुपर

भगवान वाल्मीकि जयंती के मौके पर अम्बाला शहर के स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला ने आज गांव निजामपुर, नसीरपुर व सिंघावाला में आयोजित कार्यक्रमों में जाकर भगवान वाल्मिकी जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव निजामपुर में उन्होंने 11 लाख रुपये की लागत से महर्षि वाल्मिकी चौपाल बनाने की घोषणा भी की। सभी जगहों पर विधायक का श्रद्धालूओं व प्रबन्धक कमेटियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर

उन्होंने भगवान वाल्मिकी का चित्र भेंट कर उनका यहां पंहुचने पर स्वागत भी किया।
विधायक असीम गोयल ने भगवान वाल्मिकी जयंती की श्रद्धालूओं को बधाई देते हुए कहा कि हर वर्ष समाज के लोगों द्वारा मिलकर जयंती को मनाना भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि त्यौहार हमारी संस्कृति, संस्कार और सनातन का आईना है। भगवान वाल्मिकी जी की शिक्षाओं का हमे अनुसरण करते हुए आगे बढऩा चाहिए। जहां भगवान राम हैं, वहीं भगवान वाल्मिकी भी हैं। आज गर्व का दिन भी है और सौभाग्यशाली इसलिये है कि अयोध्या में राम जन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर बनाने का काम किया जा रहा है।

इस मंदिर के निर्माण के लिये हमारे पूर्वजों ने काफी संघर्ष किया है और इस मंदिर के बनने से उनके सपने साकार होंगे। युवा पीढ़ी को इस मंदिर को देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा। अगले वर्ष यह मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।उन्होंने सभी जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में भगवान वाल्मिकी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज के लोगों द्वारा हर वर्ष भगवान वाल्मिकी जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाने की सराहना भी की।

उन्होंने इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालूओं को यह भी कहा कि 25 अक्तूबर को पुलिस लाईन मैदान अम्बाला शहर में भाई कन्हैया मित्तल द्वारा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने सभी को इस कार्यक्रम में आने के लिये निमंत्रण भी दिया।

इस अवसर पर हरीश शर्मा, संजीव गोयल टोनी, हितेष जैन, हरदीप सिंह, शैंकी, राजबीर गिल, सोनू, जगीर सिंह, काका, सतबीर गर्ग, त्रिलोचन, अनिल गुप्ता, गुरविन्द्र सिंह माणकपुर, सुरेश सहोता, अविनाश, लक्की, रजत सिंह, गुरजीत सिंह, संजू कुमार, सतपाल के साथ-साथ काफी संख्या में श्रद्धालू व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *