June 2, 2024

ट्रक यूनियन नालागढ़ के सभागार में दिखाया गया मुख्यमंत्री वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

0

नालागढ़ / 6 मार्च / न्यू सुपर भारत

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ट्रक यूनियन नालागढ़ के सभागार में दिखाया गया। इस कार्यक्रम के लिए सरकार द्वारा बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी तथा उपमंडल प्रशासन नालागढ़ द्वारा लोगों लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का प्रसारण शुरू होने से लगभग आधा घंटा पहले ही लोगों ने अपना स्थान ग्रहण कर लिया तथा अंत तक कार्यक्रम का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान द्वारा सरकार के वर्तमान कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी पर  लोग काफी उत्साहित दिखे तथा तालियां बजाते रहे।इस अवसर पर नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर, जोगेंद्र सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष योगेश भर्तिया, सोलन जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य,

नालागढ़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर व महामंत्री प्रवीण सैनी, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश सचिव नसीब चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा गीतांजलि सचदेवा, बीडीसी के पूर्व चेयरमैन गुरबख्श चौधरी, पूर्व जिला भाजपा सचिव मोहन सिंह चंदेल के अतिरिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *