May 3, 2025

बंगाणा के जोगी पंगा के पास 4 बैलों की निर्मम हत्या का आरोपी अभी तक पुलिस से दूर।

0

*बीते शुक्रबार रात एक अज्ञात बाहन चालक ने पहाड़ी से गिराए थे, 5 बैल **4 की मौके पर हुई थी मौत एक घायल, हो रहा उसका उपचार।

जोल / 16 सितम्बर / अशवनी 

उपमण्डल बंगाणा के जोगी पंगा के पास 6 दिन पूर्ब हुई 4 निर्मम वैलो की हत्या पर अभी तक बंगाणा पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि बंगाणा पुलिस उपमण्डल बंगाणा के रायपुर मैदान भाखड़ा,सोल्हसिंघीधार, रामगढ़ धार तूतडू, नादौन, हमीरपुर, गलोड़, कांगू, धनेटा में दविश देकर सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और जनता से पूछताछ भी कर रही है। लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है।

बता दें कि 6 दिन पूर्व शुक्रबार को किसी अज्ञात बाहन चालक ने डेरा बाबा जोगी पंगा से 500 मीटर की दूरी पर एक पहाड़ी से 5 वैल गिरा दिए थे। जिससे 4 बैलों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। और एक बैल गम्भीर रूप से घायल है। जिसका उपचार पशुपालन बिभाग कर रहा है। उक्त घटना स्थल का पशुपालन मन्त्री वीरेंद्र कँवर ने मौके पर जाकर जायज़ा भी लिया था। और पुलिस को गौ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच करने के आदेश भी दिए थे। हालांकि बंगाणा पुलिस के थाना प्रभारी अनिल कुमार , एएसआई प्रेम पाल और चौकी प्रभारी जोल सुरजीत सिंह ने जिला ऊना की सीमाओं पर जाकर सीसीटीबी कैमरे भी खंगाले। और आसपास सभी जगहों पर छानबीन भी की। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिफ्त से बाहर है। जनता में अब यह भी चर्चा है कि आखिर उक्त आरोपी ने ऐसा क्यों किया है क्योंकि उक्त घटना स्थल से 4 किमी की दूरी पर थाना खास में करोड़ो की लांगत से गोकुल ग्राम तैयार हुआ है। और 262 वेसहारा गौंवश उक्त गोकुलग्राम में रह रहा है। फिर उक्त आरोपी ने इन 5 बैलों को क्यों पहाड़ी से गिराया। और यह वैल क्या हिमाचल से बाहर जा रहे थे। या फिर हिमाचल आ रहे थे। क्योंकि मृतक़ बैल हिमाचल की नस्ल के तो है नहीं, यह बाहरी राज्यो के बैल बताये जा रहे है। और पंजाब या अन्य राज्यों के किसान जिन बैलों को गड्ढे से जोड़ते है, यह बही बैल है। लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न यह भी है कि जिला ऊना की कुटलैहड विधानसभा में यह कैसे पहुंचे, और आखिर कौन इन्हें लेकर आया। और जोगी पंगा के पास क्यों फैंके। यह सबसे बड़ा सबलिया निशान है। मृतक़ बैलों के पोस्टमार्टम जिला ऊना के बरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी राकेश भट्टी ने किया था। और उन्होंने बताया भी था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार 4 बैलों की मौत गिरने से हुई है। अब प्रश्न यह भी है कि क्या बैल पहले ही मृतक़ थे। और उन्हें उक्त पहाड़ी से गिराया गया है। अगर यह बैल पहले ही मृतक़ थे तो 5 बैलों में एक कैसे जीवित रह गया है। और आखिर कहा से यह बैल आये है। क्या उक्त आरोपी ने पहले ही यह जगह चिन्हित की हुई थी। क्योंकि ऊना मंडी सुपरहाईबे के बोल से एक किमी अंदर जाकर डेरा बाबा जोगी पंगा है। और उससे 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ी से नीचे यह बैल गिराए गए है।            

कहीं कुटलैहड को बदनाम करने की कोशिश तो नहीं।
कुछ जानकारों का तो यह भी कहना है कि शायद आरोपी ने यह जानबूझ करके तो नहीं किया होगा। ताकि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र बदनाम हो जाये। क्योंकि जिस तरीके से आरोपी ने यह हरकत की है। और धार्मिक स्थल जोगी पंगा के पास बैलों की निर्माण हत्या की है। उससे तो दंगे भी हो सकते थे। और कुछ धार्मिक संस्थाओं ने इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यबाई करने की बात भी कही है। 6 दिन बीत जाने के बाद भी कुटलैहड़ की जनता में बैलों की निर्मम हत्या की चर्चा जोरों पर है। लेकिन आरोपी अभी भी सलाखों से बाहर है।             

हर हालत में आरोपी होगा पुलिस की ग्रिफ्त में पुलिस गहनता से कर रही जाँच: एसएचओ
थाना बंगाणा के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। और पुलिस टीम हर जगह छापेमारी करके कुछ सुबूत इक्कठे कर रही है। ताकि आरोपी को पकड़ने में आसानी हो उन्होंने कहा कि जिसने भी बैलों की निर्मम हत्या की है बह हर हालात में आरोपी पुलिस की ग्रिफ्त में होगा। क्योंकि पुलिस टीमें इसकी जांच में जुटी हुई है।                

कैबिनेट मन्त्री ने किया उक्त घटना स्थल का दौरा, जांच में तेज़ी लाने के निर्देश।
कैबिनेट मन्त्री वीरेंद्र कँवर ने उक्त घटना स्थल का दौरा करके घायल बैल की स्थिति को जांचा और पुलिस को जांच में तेज़ी लाने के निर्देश भी दिए। कँवर ने कहा कि जिस किसी ने भी यह हरकत की है, उस आरोपी को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। आरोपी किसी भी सूरत में बच नहीं सकता है। चाहे कोई भी हो और कहां से भी हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *