June 17, 2024

सड़क सुविधा विकास की भाग्य रेखाएं होती है – जीत राम कटवाल

0

बिलासपुर / 16 जुलाई / न्यू सुपर भारत न्यूज़

विधायक जीत राम कटवाल ने आज कोटधार क्षेत्र मलराओ, जोल कालसा, कडोह में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान मोके पर किया। 

उन्होंने बताया की विधानसभा क्षेत्र झंडूता को आर्दश विधानसभा क्षेत्र बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़केे विकास की भाग्य रेखाएं होती है जिस क्षेत्र में सड़क सुविधा पहुंच जाती है उस क्षेत्र का विकास तीव्र गति से होता है, इसलिए कोटधार क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए लगभग 55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है। जिसमें नई सम्पर्क सड़को का निर्माण किया जाएगा, पुरानी सड़को का स्तरोन्नयन तथा पुलों को निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 करोड़ 65 लाख रुपये से गंगलोह से मलराओं सड़क का अपग्रेडेशन का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 3 करोड़ 72 लाख रुपये से धनी से चोंता सड़क के स्तरोन्नयन कार्य के लिए स्वीकृत किए गए है। इस सड़क का स्तरोन्नयन कार्य प्रगति पर है। लगभग 45 करोड़ रुपये से बबखाल पुल का  निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3 करोड़ 37 लाख रुपये गांव करलाटा से खैरियां सड़क के लिए स्वीकृत किए गए है। इस सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 8 करोड़ 46 लाख रुपए थेह से बुहाड सड़क के सुधार कार्य के लिए स्वीकृत किए गए है। इस सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

इस अवसर पर जिला एस.टी. मोर्चा अध्यक्ष कमल चैहान, पूर्व उपप्रधान ओंकार चंद, मतदान केंद्र अध्यक्ष प्यारे लाल, झंडुता मंडल एस.टी. मोर्चा महामंत्री कृष्णु राम चैधरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *