May 18, 2024

सरकार द्वारा दी जाने वाली तमाम रियायतों व सब्सिडी को सीधे लोगों के खातों में भेजा, भ्रष्टाचार पर लगाई रोक : अरविंद शर्मा

0

बहादुरगढ़ / 29 जून / न्यू सुपर भारत

सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के सहयोग से देश विकास की नई डगर पर चल रहा है। सरकार द्वारा दी जाने वाली तमाम रियायतों व सब्सिडी को सीधे लोगों के खातों में डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई, यह माननीय नरेंद्र मोदी का ही संकल्प था कि भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण किया जाए और इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अनेकों तरीकों से देश एवं प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए प्रयत्न कर रही।

वीरवार को सांसद अरविंद शर्मा ने कई कार्यक्रम में शिरकत की और मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भी पहुंचे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व देश और प्रदेश की सरकार हर वर्ग का भला करने की दिशा में अग्रसर हैं। सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, सरकार जनता से जो वायदा करती है, उसे पूरा करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल मुख्य रूप से सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। हमारी सरकार  सेवा ही संकल्प के मंत्र के साथ जन कल्याण के कार्य में लगी है। सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनकल्याण व गरीब कल्याण के लिए तत्पर रहते है। सांसद ने सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा 2014 के बाद जब से मोदी की सरकार आई है किसानों की दिशा और दशा सुधरने लगी है, उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उस समय में मुआवजे के नाम पर किसानों के साथ मजाक किया जाता था , जिसमें किसानों को सौ से 150 रुपये तक मुआवजे के तौर पर दिए जाते थे। लेकिन आज किसानों की फसल खराब होने पर किसानों को भरपूर मुआवजा दिया जा रहा है, मंडियों में किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है इसके साथ किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों के खाते में किसानों के सम्मान में राशि डाली जा रही है।

डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है किसान आधुनिक तरीके से खेती करें और आगे बढ़े अगर वह वैज्ञानिक तकनीक से खेती करेगा तो आत्मनिर्भर बनेगा उन्होंने आह्वान किया कि किसान को धान गेहूं का फसल चक्र तोडकऱ अब फलों और सब्जियों की खेती की तरफ रुख करना चाहिए। जिससे उसकी आमदन में बढ़ोतरी होगी और किसान मजबूत होगा।
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने जनता से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन की अपील करते हुए कहा कि एक बार फिर हमें पूरा समर्थन दें।

उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गुमराह कर रहे है। जनता ऐसे लोगों से सतर्क रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अंत्योदय परिवारों के उत्थान की दिशा में कार्य किया जा रहा है तथा गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा देने के लिए चिरायु हरियाणा योजना क्रियान्वित की जा रही है।

सांसद ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के कई बड़े प्रोजेक्ट पाईप लाइन में है, जिन्हें जल्द ही शुरु किया जाएगा। सांसद ने कहा कि 2024 में हरियाणा और देश में तीसरी बार  हमारी पार्टी की सरकार बन रही है। उन्होंने विपक्ष  को लेकर कहा कि जब चुनाव नजदीक आते है तो विपक्ष को भी जनता याद आने लगती है। विपक्ष ने हमेशा ही झूठ की नीति पर काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *