June 16, 2024

जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली प्रभात फेरी

0

फतेहाबाद / 26 जून / न्यू सुपर भारत

पानी की कमी को रोकने के लिए जल संरक्षण अति आवश्यक है। बारिश का मौसम प्रारंभ होते ही हमें ऐसे इंतजाम करने चाहिए की वर्षा के पानी का हम ज्यादा से ज्यादस संचयन कर सके। यह बात महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला ने जिला के प्रत्येक ब्लॉक में जल संरक्षण पर प्रभात फेरी निकालने के उपरांत कहे।


उन्होंने बताया कि उपायुक्त महावीर कौशिक के निर्देशानुसार जिला फतेहाबाद के छह गांवों में जल संरक्षण के संदेश के साथ प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जल संरक्षण बारे जागरूक किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर द्वारा गांव धांगड़, रतिया के वार्ड नं 9, गांव समैन, जाखल, गौरखपुर में प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभातफेरी के माध्यम से लोगों को जल बचाने का संदेश भी दिया व उपस्थित लोगों को जल संरक्षण बारे शपथ भी दिलवाई गई। जल ही जीवन है का संदेश देकर आमजन को भी इसमें भागीदार होने के लिए प्रेरित किया गया। जीवन में जल का महत्व सर्वपरि है।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला ने बताया कि समय-समय पर आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर द्वारा सर्वे के दौरान भी जल संरक्षण बारे प्रेरित किया जाता है। साथ ही यह भी संदेश दिया जाता है कि खेती व घर के लिए जितने पानी की आवश्यकता है उतना ही प्रयोग किया जाए व वर्षा के जल का संरक्षण किया जाए। जल महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है।

जल के बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। उन्होंने सभी से अपील की कि जल संरक्षण के सभी प्रयासों को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर संबंधित सर्कल सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *