June 16, 2024

मुख्यमंत्री बनते ही जय राम ठाकुर ने एंट्री टैक्स समाप्त कर दी बड़ी राहतः सत्ती

0

ऊना / 19 जुलाई / न्यू सुपर भारत

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना सदर विस क्षेत्र के सासन व उदयपुर में जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेृतत्व में सरकार बनते ही हिमाचल प्रदेश के निवासियों को बॉर्डर पर लगने वाले एंट्री टैक्स से छुटकारा दिलाया तथा इस टैक्स को माफ किया, जिससे अपने ही प्रदेश में आने वाले लाखों लोगों को राहत मिली। 

सत्ती ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने ही इस मांग को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष उठाया था क्योंकि एंट्री टैक्स इक्टठा करने के लिए प्रदेश में लगाए गए 33 बैरियर में से 11 जिला ऊना में ही थे। जिसकी वजह से स्थानीय निवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था तथा एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए भी एंट्री टैक्स देना पड़ता था। उन्होंने कहा कि जय राम सरकार ने जन कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं पिछले साढ़े चार वर्षों में आरंभ की और उन्हें सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा।

प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी की बसों के किराए में प्रदेश सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत माफ किया है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को लाभ मिला है। अब 125 यूनिट तक बिजली फ्री दी जा रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भी निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, सागर दत्त भारद्वाज, प्रधान अपर्णा कुमारी, पूर्व प्रधान तरसेम लाल, रमेश चंद, सुरेंद्र कुमार, उप प्रधान जीत राम, राज कुमार, बिंद्रा देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *