May 18, 2024

वार्ड नम्बर सात व वार्ड नम्बर पांच में विकास कार्यों का उद्घाटन एंव शिलान्यास

0

अम्बाला / 13 मार्च / न्यू सुपर भारत

अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि अम्बाला शहर सर्वांगीण विकास की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में पिछले सात वर्षों में विभिन्न विकास परियोजनाओं को पूरा करने का काम किया गया है।

आगे भी विकास कार्यों को निरंतर करवाने का काम किया जायेगा। यह अभिव्यक्ति विधायक ने आज वार्ड नम्बर सात व वार्ड नम्बर पांच में विकास कार्यों का उद्घाटन एंव शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित लोगों को अपने सम्बोधन में कही। सभी जगहों पर पंहुचने पर विधायक का क्षेत्रवासियों ने फूलमालाओं से भव्य अभिनंदन किया।

श्री गोयल ने रविवार को अम्बाला शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जिनमें वार्ड नम्बर सात के तहत 12.66 लाख रुपये की लागत से पुरानी सब्जी मंडी में सुलभा शौचालय का उद्घाटन, वार्ड नम्बर 5 के तहत जोगीवाड़ा में 17.20 लाख रुपये की लागत से गेट का शिलान्यास व बसंत विहार में 8.35 लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण कार्य शामिल है।

विधायक ने इस मौके पर कहा कि इन क्षेत्रों की यह पुरानी मांगे थी, जो आज पूरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में पिछले सात वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्यों को करवाने का काम किया गया है। विकास का यह पहिया निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि पिछले सात वर्षों में अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में बिजली की निर्बाध सप्लाई जारी है। प्रदेश में भी बिजली की निर्बाध सप्लाई की जा रही है। प्रदेश के लगभग लगभग 6000 गांवो में 24 घंटे बिजली देने का काम किया जा रहा है। शहरों में भी 24 घंटे बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में बिजली की स्थिति ठीक नही थी। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि बिजली कम्पनियां लोगों को बिजली देने के साथ-साथ घाटे से भी उभरी हैं।

इस मौके पर पूर्व मेयर रमेश मल, रितेश गोयल, पार्षद मोनिका मल, संदीप सचदेवा, राजेश गोयल, अनिल गुप्ता, आर्यन बतरा, सुरेन्द्र ढींगरा, सुरेश सहोता, रविन्द्र गुप्ता, वीरेन्द्र भंवर, गुरविन्द्र सिंह माणकपुर, अर्पित अग्रवाल, संजीव गोयल टोनी, हरप्रीत भल्ला, प्रीतम गिल, श्याम सुंदर, पंकज शर्मा, सुनील अरोडा, गगन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *