May 18, 2024

राजधानी शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू……..

0

शिमला / 04 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के अपने पांच दिवसीय दौरे पर शनिवार सुबह राजधानी शिमला पहुंचीं. शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे राष्ट्रपति के कल्याणी हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. धनीराम शांडिल, चौधरी चंद्र कुमार, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा, शिमला के डीसी अनुपम कश्यप, एसपी संजीव गांधी ने उनका स्वागत किया. यहां से राष्ट्रपति राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा में अपने अधिकारिक निवास स्थान रिट्रीट गईं। 4 से 8 मई तक अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ यहां रुकेंगी।

8 मई को राष्ट्रपति वापस दिल्ली जाएंगी।राष्ट्रपति मुर्मू 5 मई को सुबह 11:15 बजे कैचमेंट एरिया शिमला जाएंगी। 6 मई को सुबह 10:00 बजे कल्याणी हेलिपैड से गगल हवाई अड्डा पहुंचेंगी और चामुंडा माता मंदिर और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।दोपहर 2:50 बजे धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 4:05 बजे गगल एयरपोर्ट से शिमला के लिए उड़ान भरेंगी। 7 मई को सुबह 11:25 बजे राजधानी शिमला के संकटमोचन मंदिर और 12:20 बजे तारादेवी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी। यहां वह प्रसाद सेवानम कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *