May 18, 2024

मुख्यमंत्री ने कमला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया

0

शिमला / 20 फरवरी / न्यू सुपर भारत

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुमन भारती की माता कमला देवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही  थीं  और आज  नाल्टी गांव में उनका निधन हो गया। वे 76 वर्ष की थीं।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *