May 18, 2024

हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ने का अनुमान, इन जिलों में बारिश बर्फबारी कब होगी बारिश जानिए

0

शिमला / 09 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///

सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम ठीक रहा। ऊना सहित आठ क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री पार रहा। मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है। 10 से 11 अप्रैल तक राज्य के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 12 अप्रैल को मौसम ठीक रहने की उम्मीद है और 13 और 14 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है।

12 अप्रैल को मौसम साफ रहने और 13 और 14 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.4, सुंदरनगर 31.0, कांगड़ा 31.8, मंडी 30.8, बिलासपुर 32.7, चंबा 30.3, धौलाकुआं 33.9, बरठीं 31.4, सोलन 29.5, नाहन 28.9, धर्मशाला 27.1, शिमला में 22.4, मनाली में 21.7 और कुफरी में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मार्च में चार साल बाद सामान्य से अधिक बारिश
प्रदेश में इस वर्ष मार्च के दौरान सामान्य से अधिक बादल बरसे। एक से 31 मार्च तक प्रदेश में सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश हुई। प्रदेश में 140.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इससे पूर्व वर्ष 2020 में सामान्य से 44 फीसदी अधिक बारिश हुई थी। वर्ष 2021, 2022 और 2023 के दौरान मार्च में सामान्य से कम बारिश हुई थी। मार्च के दौरान अभी तक 1948 में सबसे अधिक सामान्य से 236 फीसदी अधिक बादल बरसे थे। वर्ष 2024 में मार्च के दौरान चंबा जिला में ही सामान्य से कम बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *