May 19, 2024

सरकार के प्रयासों की हुई देश भर में सराहना: बाली

0

धर्मशाला / 9 दिसम्बर / न्यू सुपर भारत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल प्रशंसनीय रहा है। इस दौरान सरकार के प्रदर्शन और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व की सराहना देश भर में की जा रही है। यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज ओबीसी भवन नगरोटा बगवां में व्यक्त किए। बाली सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगरोटा बगवां में पार्टी पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष बरसात से पूरे प्रदेश में आई आपदा ने जहां दशकों का रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं मुख्यमंत्री ने आपदा से निपटने के लिए जो प्रयास किए वे भी पहले किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस दृढ़ता से फील्ड पर डटे रहे उससे पूरे प्रशासनिक अलमे और प्रदेश की जनता को बल मिला। उन्होंने कहा कि इसी के चलते प्रदेश सरकर के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेकों बार सराहा गया। 

बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण सर्म्पण भाव से कार्य करते हुए राज्य की जनता के जीवन को सुगम बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने आगामी ग्यारह तारीख को मुख्यमंत्री के आगमन और एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनता से प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने का आह्वान किया। उन्होंने इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जन समस्याओं को भी सुना और अधिकतम का मौके पर निपटारा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, उपाध्यक्ष धर्मचंद, अरुण कटोच, अजय सिपहिया, ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *