May 18, 2024

कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए इन्हें दी जिम्मेदारी, इनकी बनाई टीम

0

धर्मशाला / 05 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति तैयार कर ली है । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंजूरी दी । उसके बाद कांग्रेस ने 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नेताओं की ड्यूटी लगा दी है, जिनमें मंत्री, CPS, विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल है। जिला कांगड़ा में धर्मशाला विधानसभा सीट के लिए कृषि मंत्री चंद्र कुमार को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही CPS आशीष बुटेल , केवल सिंह पठानिया, विधायक आरएस बाली, करण पठानिया और हरभजन चौधरी को अटैच किया है।

लाहौल स्पीति जीतने का जिम्मा जगत सिंह नेगी पर है, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को कांग्रेस ने लाहौल स्पीति विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी बनाया है। इनके साथ CPS सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सेन ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष काजा राम जी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केलांग रमेश कुमार, और उदयपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर को अटैच किया है।

सुजानपुर का प्रभारी यादवेंद्र गोमा को बनाया गया है
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा को प्रभारी, विधायक चंद्रशेखर, विधायक सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भट्ट और ब्लाक कांग्रेस वर्किंग प्रेसिडेंट राजेंद्र वर्मा को अटैच किया है। मंत्री राजेश धर्मानी को बड़सर जीतने का जिम्मा है।

हमीरपुर की बड़सर विधानसभा सीट के लिए टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी को प्रभारी तथा इनके साथ CPS किशन लाल, विधायक संजय रतन , जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती और वर्किंग प्रेसिडेंट संजय शर्मा को अटैच किया है।

हर्षवर्धन को गगरेट विधानसभा सभा के लिए प्रभारी बनाया गया है, उनके साथ विधायक मलेंद्र राजन, सुदर्शन बबलू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र कंवर को अटैच किया है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह दोनों को कुटलैहड़ विधानसभा का प्रभारी बनाया है। इनके साथ विधायक भवानी सिंह पठानिया, नीरज नय्यर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिनटा को अटैच किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *