June 17, 2024

जिला बीजेपी उपाध्यक्ष अभयवीर लवली ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों 

0

हमीरपुर / 09 मई / रजनीश शर्मा ///

भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के उपाध्यक्ष अभयवीर लवली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कांग्रेस पर कड़ा हमला बोलै है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपलबलब्धियों पर प्रशन उठाने से पहले भाजपा के लोगों के साथ लोकसभा भ्रमण पर चलना चाहिए। अभय ने कहा कि यदि कांग्रेस के लोग हमारे साथ चलेंगे तो हम उन्हें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का विकास दिखाएंगे। 

अभय ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि महिलाओं को 1500 रूपए देने का झूठा लालच दे रही है, जबकि अनुराग ठाकुर ने अपने जिला की 1500 महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट के तहत इतना आत्मनिर्भर बनाया है कि वे अपनी पंचायत में कम से कम 15 महिलाओं को रोजगार दे सकती हैं।  

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के लोग अनुराग ठाकुर की उपलब्धियों को गिनने लगेंगे तो चुनावों का समय भी बीत जायेगा और उपलब्धियां ख़तम नहीं होंगी।  इसलिए कांग्रेस के लोग सोच समझ कर ही बयानबाजी करें।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *