May 18, 2024

1500 रुपए के फॉर्म की रद्दी उठाने का  ठेका किसे देने जा रहे सीएम : राजीव बिंदल 

0

हमीरपुर / 03 मई / रजनीश शर्मा ///

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में शामिल हुए पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी संजीव शर्मा का पार्टी में स्वागत है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा एवं विश्व हिंदू परिषद में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने कार्य किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार परिस्थितियों बनी तो उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा। अब लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को मजबूत करने के लिए उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, हम उम्मीद कर रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश के मुखिया  मुख्यमंत्री  कुछ कहेंगे कि उन्होंने हिमाचल के लिए क्या विकास कार्य किया लेकिन वह तो सिर्फ। बीजेपी को बुरा भला ही कह रहे हैं।  राजीव बिंदल ने कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री ने जो बयान मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना  के बारे में दिया है वह निंदनीय है।

हिमाचल की जनता मुख्यमंत्री से जानना चाहती है कि गत डेढ़ वर्ष में जो हिमाचल के डेढ़ हजार से ज्यादा संस्थान बंद किए गए उसके पीछे क्या कारण है? हिमाचल की जनता जानना चाहती है कि जो उन्होंने कहा था की पहली कैबिनेट में प्रदेश के बेरोजगार एक लाख युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा उसका क्या बना? जो झूठा दिलासा दिया था कि हम नौकरी देंगे वह नौकरी कहां गई? अब तो नौकरी देने वाला संस्थान भी बंद हो गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस अवसर पर चुटकी लेते हुए कहा कि जनता आपसे गंभीर मुद्दों पर सवाल पूछ रही है और आप ‘ढिंका चिका’ कर रहे हैं।

बिंदल ने कहाकि  प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि पहले वाले 2022 के फॉर्म कहां पड़े हैं। कौन से कबाड़ी की दुकान पर रद्दी बेची है एवं 2024 में इन फार्मो को बेचने का ठेका किस कबाड़ी को दिया गया है? राजीव बिंदल ने कहा कि विकास कार्यों को डेढ़ वर्ष में विराम सा लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। 25 हजार करोड़ रुपए का कर्ज गत डेढ़ वर्ष में लिया गया है, जबकि विकास के नाम पर एक फूटी कौड़ी तक खर्च नहीं कर पाए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *