May 18, 2024

कांग्रेस ने हमेशा जनता को  छला : अनुराग ठाकुर

0

हमीरपुर / 11 अप्रैल / रजनीश शर्मा ///

गांधी चौक हमीरपुर में वीरवार को आयोजित भाजपा रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने  कहा कि भाजपा के खाते में  हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें होगी , इसके अलावा सभी छ सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा जीतेगी और प्रदेश में डबल इंजिन सरकार बनेगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादों से जनता दुखी है।  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जनता कांग्रेस के झूठे वादों से दुखी है। इस दौरान उन्होंने कहा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए चार पूर्व विधायक चुनौती नहीं अवसर हैं। जनता को अवसर मिलेगा कि वह सरकार के झूठे वादों से दुखी हो चुकी है। कांग्रेस ने हमेशा जनता को छला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *