May 18, 2024

हमीरपुर बाजार में बांटी प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों की प्रचार सामग्री

0

हमीरपुर / 18 जनवरी / न्यू सुपर भारत

प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और एक वर्ष की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू वीरवार को कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ स्वयं फील्ड में उतरे।
 सुबह करीब 11 बजे उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ हमीरपुर के गांधी चौक और मुख्य बाजार में व्यापारियों तथा आम लोगों को प्रचार सामग्री वितरित की। प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंफलेट और पुस्तिकाओं को स्वयं हाथ में लेकर सुनील शर्मा बिट्टू ने एक-एक व्यापारी के पास जाकर तथा राह चलते लोगों को वितरित किया। इन पंफलेटों और पुस्तिकाओं में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं एक वर्ष की उपलब्धियों की संक्षिप्त जानकारी दी गई है।

इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है। खराब आर्थिक स्थिति और भीषण आपदा के बावजूद मुख्यमंत्री ने एक वर्ष के दौरान कई सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाल करके जहां एक साहसिक निर्णय लिया है, वहीं बेरोजगार युवाओं के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना और बेसहारा बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय जैसी कल्याणकारी योजनाएं भी आरंभ की हैं।

यही नहीं, आपदा प्रभावित लोगों के लिए केंद्र सरकार की मदद के बगैर ही 4500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज जारी करके एक मिसाल कायम की है।
 सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि प्रदेश सरकार की इन उपलब्धियों तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंफलेट और पुस्तिकाएं प्रकाशित की गई हैं। इन्हें आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *