June 18, 2024

हाई फ्लो डी टाइप सिलेंडर पहुंचे बिलासपुर – रोहित जम्वाल

0

बिलासपुर / 29 अप्रैल / न्यू सुपर भारत

 उपायुक्त रोहित जम्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। कोरोना वायरस की रोगियों की संख्या में वृद्धि होने के साथ ही विभिन्न स्तरों पर आॅक्सीजन की मांग बढ़ रही है।

 उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस पाॅजिटिव रोगियों में संक्रमण का स्तर अधिक बढ़ जाने पर आॅक्सीजन अहम भूमिका निभाती है,जिला में किसी भी स्तर पर आॅक्सीजन की कमी न हो और आवश्यकता पढ़ने पर रोगियों को आॅक्सीजन प्रदान की जा सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए गत् रात्री जिला में 100 हाई फ्लो डी टाइप सिलंेडर पहंुच गए है ताकि बहुमूल्य मानव जीवन को बचाया जा सके। 

उन्होंने बताया कि वीरवार को 30 डी टाईप सिलेंडर जिला के बाहर के उद्योगों से लिए  है उन्होंने बताया कि डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सैंटर में कुल 167 डी टाईप सिलेंडर है जिनमें 125 बिस्तर हाई फ्लो सिलेंडर उक्त है।

उन्होंने बताया कि खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने जिला के अस्पतालों में आॅक्सीजन बैड और एम्बुलैंस की पर्याप्त के आदेश दिए है ताकि बढ़ते कोरोना संक्रमण से निपटा जा सके उन्होंने  बताया कि जिला में कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला में पुख्ता प्रबंध कर लिए गए है।

 उन्होंने बताया कि हाई फ्लो डी टाइप सिलंेडर डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सैंटर घुमारवीं और डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सैंटर बिलासपुर में प्रयोग में लाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला में पर्याप्त मात्रा में बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। 

उन्होंने बताया कि जिला में सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी)/आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए सैक्टर मैजिस्ट्रेट और पुलिस सैक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।

उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि कोरोना वायरस के बचाव के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों की अनुपालना करें तथा सही ढंग से मास्क पहने, बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोएं, उचित सामाजिक दूरी का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *