May 18, 2024

महान चिंतक और समाज सुधारक महर्षि वाल्मीकि के जीवन से लें प्रेरणा: देवेंद्र सिंह बबली

0

टोहाना / 27 अक्तूबर / न्यू सुपर भारत

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए, वे महान समाज सुधारक थे। भगवान वाल्मीकि महान चिंतक, विचारक और युग दृष्टा के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अंधविश्वास, कुरीतियों और रूढि़वादिता का डटकर विरोध किया और समाज को एक नई दिशा दी।विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि देश में समय-समय पर अनेक महापुरुषों ने जन्म लेकर मानव जाति का मार्गदर्शन किया है। महर्षि वाल्मीकि भी ऐसे ही महापुरुष थे, जिनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने पवित्र रामायण की रचना कर पूरी मानव जाति के कल्याण हेतु धर्म का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की धरोहर हैं।

वे शुक्रवार को किला मौहल्ला में भगवान वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने भगवान वालमीकि जंयती के अवसर पर शहर शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज समाज को महापुरुषों की शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें आदिकाल से चली आ रही मान्यताओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना होगा। संतों की शिक्षाएं संपूर्ण समाज के लिए होती है न कि किसी विशेष वर्ग के लिए। महर्षि वाल्मीकि जी वेदों के ज्ञाता थे। रामायण के माध्यम से दी गई उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है। महापुरुषों का विचार है कि समाज में समानता, समता और समरसता आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा ऐसा पहला राज्य है, जहां पर सभी महापुरुषों की जयंतियां सरकारी तौर पर मनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत ऋषि मुनियों, महापुरुषों एवं विचारकों का देश है जिन्होंने दुनिया व देश को नई राह दिखाई है। महर्षि वाल्मीकि के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए, वे महान समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि महान चिंतक, विचारक और युग दृष्टा के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अंधविश्वास, कुरीतियों और रूढि़वादिता का डटकर विरोध किया और समाज को एक नई दिशा दी।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि टोहाना विधानसभा के लोगों ने आर्शीवाद देकर उन्हें जीताया है। वे लोगों की इच्छा के अनुरूप काम करके अपने दायित्व को निभा रहे है। शहर और गांव दोनों का विकास समान रूप से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में बीडीपीओ कार्यालय के जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा। इस भवन में नागरिक धार्मिक कार्यक्रम जागरण, शादी-समारोह सहित अन्य कार्यक्रम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था सुद्ढ़ करने पर जोर दिया जा रहा है। शहर और गांवों में पेयजल की आपूर्ति को सुधारा गया है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वïान करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करेें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *