June 16, 2024

दो पूर्व प्रधानों को हरा रविन्द्र बने बारीं पंचायत के नए प्रधान जन सेवा से ग्राम सेवा की तरफ मोड़ा कदम

0


रजनीश शर्मा / हमीरपुर। दो पूर्व प्रधानों तथा सुजानपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान के पति सुनील कुमार को चौथे नंबर पर धकेल रविन्द्र ठाकुर बमसन  विकास खंड मुख्यालय की प्रमुख पंचायत बारीं के प्रधान चुन लिए गए हैं। रविन्द्र ठाकुर को 500 वोट मिले जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधान देश राज को  276 मत मिले। तीसरे नंबर पर पूर्व प्रधान सरवन कुमार 219 मत प्राप्त कर सके।सुजानपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान के पति सुनील कुमार को 190  वोट ही मिल पाए तथा वह अंतिम स्थान पर रहे। जीत के बाद रविन्द्र ठाकुर ने अपनी पंचायत के सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों झन्निकर, बारी, चाहड़ व छत्रैल में एक समान विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख रास्तों को पेबर टाइल लगाकर पक्का किया जाएगा तथा पूरी पंचायत को आदर्श बनाया जाएगा 
बॉक्स राजीव चुनाव हारे , सुमेश नए उपप्रधान निर्वाचित
ग्राम पंचायत बारीं के उपप्रधान पद के चुनाव में निवर्तमान उपप्रधान राजीव चौहान चुनाव हार गए हैं। झन्नीकर से संबंधित सुमेश कुमार ने उन्हें करारी शिकस्त दी। सुमेश कुमार को  398 वोट मिले जबकि राजीव चौहान को 351 वोट मिले। हेमराज 188 वोट लेकर तीसरे , संजय कुमार 162 मतों के साथ चौथे तथा रमन कुमार 81 मत लेकर पांचवे स्थान पर रहे।

कैप्शन :: इनके बीच रहा प्रधानी का मुकाबला फोटो : रविन्द्र ठाकुर , देश राज ,सरवन कुमार , सुनील कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *